logo

दस साल से छिप कर रह रहा था तालिबानी आतंकी, तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल!

दस साल से छिप कर रह रहा था तालिबानी आतंकी, तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल!

द फॉलोअप टीम, मुंबई:

नागपुर में एक तालिबानी आतंकी के छिपे होने की खबर मिली है। उसका नाम नूर मोहम्मद उर्फ अब्दुल हक बताया गया है। दरअसल उसकी एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। नूर को लेकर कहा जा रहा है कि यह वही व्यक्ति है, जिसे 23 जून 2021 को नागपुर से डिपोर्ट कर अफगानिस्तान भेजा गया था। बताया जा रहा है कि नूर करीब 10 साल से रूप बदलकर नागपुर में रह रहा था। जब पता चला कि नूर आतंकी है तब नागपुर पुलिस फिर सक्रिय हुई और यहां रहते हुए वह जिन लोगों से मिलता था उनसे पूछताछ की जा रही है। 

16 जून को हुआ था गिरफ्तार 

नूर मोहम्मद नागपुर के दिघोरी इलाके में कई साल से छिप कर रह रहा था। 16 जून 2021 को नूर को गिरफ्तार किया गया था। मेडिकल कराये जाने पर उसकी बॉडी पर गोली के निशान मिले हैं। उसके मोबाइल पर कई वीडियो भी मिले थे। उसके तालिबानी होने की पुष्टि होने की पर उसे डिपोर्ट कर उसके देश भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार नूर 2010 में 6 महीने के टूरिस्ट वीजा पर यहां आया था। उसके बाद से वह नागपुर में अवैध रूप से रह रहा था। 30 वर्षीय नूर अविवाहित था। यहां वह कंबल बेचने का काम करता था। 

आतंकवादियों को फॉलो करता था 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि नूर मोहम्मद और उसका भाई तालिबान के साथ काम करते थे। नूर ने पिछले साल ही धारदार हथियार के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जब वह पकड़ा गया तो उसकी सोशल मीडिया हिस्ट्री की जांच हुई तो पता चला कि वह कुछ आतंकवादियों को फॉलो कर रहा था। अभी जो तस्वीर सामने आई है, उसमें उसके गले और शरीर में बुलेट बेल्ट बंधे हुए हैं। नागपुर पुलिस सूत्रों के मुताबिक, NIA और महाराष्ट्र ATS ने नूर की जानकारी नागपुर पुलिस से ली है और वह जहां रहता था वहां की फिर से जांच करने को कहा है।